पंजाब के जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। वेस्ट हल्के के बस्ती नौ में स्थित सन फ्लाई स्पोर्ट्स आइटम शॉप में काम करने वाले लड़के ने 8.50 लाख की चोरी का विरोध करने पर 65 वर्षीय बजुर्ग इंदरजीत की हत्या कर दी।
जानकारी मुताबिक दुकान मालिक को लगा था कि मामला सिर्फ चोरी का ही है। आरोपी 8.50 लाख रुपए लेकर फरार हुआ है, लेकिन पुलिस ने जब आरोपी को काबू कर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ।
आरोपी सोनू ने कबूल किया कि लूट के दौरान उसका विवाद दुकान के पास रहने वाले इंद्रजीत से हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि सोनू ने इंद्रजीत का कत्ल कर दिया और शव को दुकान के अंदर ही छिपा दिया।

