लुधियाना में एक महिला के साथ धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर 5 महीने बाद पुलिस ने ऋषि पाल सिंह, परजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप है कि आरोपियों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया, साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। होश में आने पर महिला से जबरन ब्लैंक चेक और हस्ताक्षरित दस्तावेज भी ले लिए गए।
थाना दुगरी पुलिस ने BNS की धारा 70, 351(2) और 127(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

