आतिशी विवाद पर जालंधर में सियासी घमासान, कांग्रेस विधायक परगट सिंह के घर के बाहर AAP का प्रदर्शन, देखें वीडियो

आतिशी विवाद पर जालंधर में सियासी घमासान, कांग्रेस विधायक परगट सिंह के घर के बाहर AAP का प्रदर्शन, देखें वीडियो

दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के अपमान के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी की विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी पर दर्ज FIR के बाद सियासत गरमा गई है। इकबाल सिंह की शिकायत पर दर्ज मामले में कांग्रेस विधायक परगट सिंह और सुखपाल खैरा समेत अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को इसके विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने जालंधर में परगट सिंह के घर का घेराव किया।

इस दौरान परगट सिंह बाहर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रदर्शनकारियों तक जाने से रोक दिया। मीडिया से बातचीत में परगट सिंह ने कहा कि पूरी घटना वीडियो में है और अगर छेड़छाड़ हुई है तो वह भाजपा ने की है, जबकि आपत्तिजनक बयान AAP नेताओं का है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *