जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या में आरोपी कालू को थाना-5 पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद विकास का अंतिम संस्कार हो गया है। कल, शुक्रवार देर रात उनके भतीजे की चाकू मारकर हत्या की गई थी। भाजपा नेता के मुताबिक कालू नामक युवक ने हमला किया था। मरने वाला युवक विकास (17) है। आरोपियों ने विकास की छाती में 3 बार चाकू घोंप दिए थे। हत्या के वक्त आरोपी कालू के साथ उसके 2 अन्य साथी भी थे जिनकी गिरफ़्तारी अभी बाकी है।

Posted inJalandhar
