क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर के शाहकोट में महिला रानी की हत्या के मामले में उसके पति मुन्ना कांति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना शाहकोट में यह मामला 6 दिसंबर को दर्ज हुआ था।
तफ्तीश के दौरान महिला के पति और दो बच्चे लापता मिले, जिसके चलते पुलिस को पति पर शक हुआ।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मुन्ना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार वह बिहार का रहने वाला है और उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है, इसी वहम में उसने पत्नी की हत्या कर दी।
हत्या की जानकारी मकान मालिक जरनैल सिंह निवासी कोटली गाजरां ने दी। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर की शाम उन्होंने सड़क किनारे बैठे मुन्ना, उसकी पत्नी और दो बच्चों को दया भाव से अपने खेत के कमरे में रहने दिया था।
अगले दिन सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

