क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के वेरका मिल्क प्लांट की स्टीमर यूनिट में देर रात एक भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज इतनी तेज़ थी कि आसपास का इलाका दहल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, वेरका मिल्क प्लांट के अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि विस्फोट के असली कारणों की जाँच जारी है और पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

Posted inPunjab
