क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना रामामंडी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दिनांक 05/12/2023 को अजीत नगर जालंधर के रहने वाले बीरबल नामक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर से कोई नामालूम व्यक्ति सोने के गहने (लेडिस और जेंट्स अंगूठियां) चोरी कर के ले गया है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई रूप लाल ने थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की।
एएसआई रूप लाल ने पुलिस पार्टी और टेक्निकल सैल की मदद से उक्त मामले में आरोपी सूरज उर्फ़ शिन्दु वासी काजी मंडी जालंधर को गिरफ्तार कर चोरी किए हुए गहने बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज के खिलाफ अलग अलग थानों में पहले भी कई मामले दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर चोरी के अन्य मामलों को ट्रेस करने के लिए हर सम्भव कोशिश की जा रही है।