क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर देहात के आदमपुर इलाके के गांव हरिपुर में एक बदमाश का एनकाउंटर किया। पुलिस को पहले से आरोपी के आने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसे घेरने के लिए पुलिस ने पहले से ही नाकाबंदी की हुई थी। नाके के दौरान जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आरोपी के बारे में खुलासा किया जाएगा।

Posted inJalandhar