क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: लुधियाना में देर रात मूर्ति पूजन के दौरान बदमाशों ने 20 वर्षीय युवक मोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उस पर 3-4 राउंड फायरिंग की और उसके मामा गुड्डू कुमार पर भी धारदार हथियार से हमला किया। मोनू किराना की दुकान चलाता था और मूलरूप से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का निवासी था। घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोनू की मां सीमा देवी ने आरोप लगाया कि पप्पू और उसके लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हत्यारे इलाके में खुलेआम हेरोइन बेचते हैं और सभी के पास अवैध हथियार हैं। पप्पू ज्यादातर बिहार में रहकर ही गैंग चलाता है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।