क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:पंजाब की राजनीती से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा हलका तरनतारन के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को उम्मीदवार बनाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक कल सुबह 10 बजे अनिल जोशी अकाली दल को छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। जोशी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
वर्तमान में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल जोशी ने हाल ही में अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वे अमृतसर से दो बार विधायक रह चुके हैं और 2012 में पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री भी रहे। किसान आंदोलन के दौरान भाजपा विरोध के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।