क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: नेपाल में बढ़ती हिंसा और कर्फ्यू के बीच अमृतसर से 92 श्रद्धालुओं का जत्था भैरहवा बॉर्डर पर फंसा हुआ है। जत्था 3 सितंबर को रवाना हुआ था और जनकपुर धाम, काठमांडू होते हुए पोखरा पहुंचा। 8 सितंबर से नेपाल में हालात बिगड़ने लगे, जिसके बाद जत्था रात में सफर कर 10 सितंबर को बॉर्डर तक पहुंचा।
प्रदर्शन, आगजनी और तनाव के बीच जत्थे ने सुरक्षा कारणों से रात में यात्रा की। फिलहाल उन्हें सीमा पर रोका गया है और भारतीय एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जत्था आज भारत में प्रवेश की कोशिश करेगा। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सूची तैयार कर उन्हें प्राथमिकता से सुरक्षित निकालने की योजना पर काम चल रहा है।