क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब के सन्नौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के बाद हुई है। पठानमाजरा 2022 में सन्नौर सीट से भारी मतों से जीते थे और पहले भी विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ही पार्टी और सरकार पर निशाना साधते हुए सुरक्षा वापस लेने का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने कहा था कि वे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। विधायक ने दावा किया कि यह सब राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है। उनका कहना है कि दिल्ली से आई AAP टीम पंजाब पर शासन करना चाहती है और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।

Posted inPunjab