क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में एक बार फिर से गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक देहात के अंतर्गत आते गांव संगल सोहल में फायरिंग हुई है। जिसमें की गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया है। घायल की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले गुरजीत सिंह के रूप में हुई है।
जिसे इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं थाना मकसूदा और देहात की सीआईए स्टाफ की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी देते हुए भाई ने बताया कि गुरजीत सिंह 6 महीने पहले ही दुबई से वासिप लौटा है। फिलहाल गोली किसने और क्यों चलाई इसके बारे में पुलिस जाँच में जुटी हुई है।