पंजाब कैबिनेट में विस्तार: संजीव अरोड़ा बने नए मंत्री, उद्योग और एनआरआई विभाग सौंपा गया

पंजाब कैबिनेट में विस्तार: संजीव अरोड़ा बने नए मंत्री, उद्योग और एनआरआई विभाग सौंपा गया

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य नेता मौजूद रहे।

हाल ही में संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। उन्हें पंजाब कैबिनेट में उद्योग और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब पंजाब मंत्रिमंडल में कुल 17 मंत्री हो गए हैं, जबकि अधिकतम 18 मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। ऐसे में एक पद अभी भी रिक्त है। कैबिनेट में अन्य मंत्रियों के विभागों में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *