जालंधर के प्रमुख उद्योगपति नितिन कोहली कल होंगे ‘AAP’ में शामिल, सेंट्रल हलके से मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

जालंधर के प्रमुख उद्योगपति नितिन कोहली कल होंगे ‘AAP’ में शामिल, सेंट्रल हलके से मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर: शहर के प्रमुख उद्योगपति नितिन कोहली कल आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया स्वयं उन्हें पार्टी में शामिल कर सकते हैं।

नितिन कोहली, जो व्यापार, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपने नेतृत्व और सामाजिक योगदान के लिए पहचाने जाते हैं, रमन अरोड़ा की जगह ले सकते हैं और उन्हें सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी का नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया जा सकता है।

जालंधर ही नहीं, बल्कि दोआबा क्षेत्र में भी नितिन कोहली की एक सशक्त और भरोसेमंद छवि है। उनके आम आदमी पार्टी में प्रवेश से इस क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कोहली का पार्टी में आना जालंधर की राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी पहले से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *