जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से मिली थी फंडिंग

जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से मिली थी फंडिंग

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर देहात पुलिस ने खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान तेजपाल सिंह उर्फ पाली, नकोदर, कार्तिक और वीर सुखपाल सिंह वासी नकोदर के रूप में हुई है।

पुलिस ने केस में विदेश में बैठे आतंकियों — अमेरिका के गुरपतवंत सिंह पन्नू, कनाडा के बलकरण सिंह और यूके के जसकरण प्रीत सिंह उर्फ बावा — को भी नामजद किया है।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के अनुसार, विदेश से वीर सुखपाल सिंह को नारे लिखने के लिए प्रेरित किया गया। कनाडा से बलकरण सिंह ने उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए और पूरी साजिश रची गई।

तीनों आरोपियों ने नकोदर बाइपास के पास दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे, वीडियो बनाई और विदेश भेजी, ताकि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पंजाब का माहौल खराब किया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *