जालंधर में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया 9 साल का बच्चा, गंभीर रूप से झुलसा

जालंधर में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया 9 साल का बच्चा, गंभीर रूप से झुलसा

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट में 9 साल का बच्चा 66 केवी की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आरव अन्य बच्चों के साथ पावरकॉम की जमीन पर खेल रहा था। खेलते समय उसने एक डोर में पत्थर लपेटकर बिजली की लाइन पर फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसे तेज करंट लग गया।

हादसे के तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल, जालंधर ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। आरव के नाना हरि सिंह के अनुसार, हादसे के वक्त वह पार्क में खेल रहा था। जैसे ही उसने प्लास्टिक जैसी कोई चीज ऊपर फेंकी, तभी अचानक करंट लग गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *