जालंधर: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

जालंधर: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

जालंधर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । मृतक की पहचान सुखदेव सिंह निवासी कोट रामदास मोहल्ला के रूप में हुई है। मृतक की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने आरोप लगाया है कि सुखदेव ने अपनी पहली पत्नी और उनके बच्चों से परेशान था। जिसके चलते उसने घर में खुद को गोली मार ली।

परमजीत कौर ने कहा कि, पिछले चार दिनों से सुखदेव सिंह को ज्यादा परेशान किया जा रहा था। आज यानी शुक्रवार को सुखदेव ने छुट्टी ली थी। जिसके चलते वह घर पर ही था। सुखदेव के पास खुद का लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिससे उसने खुद को गोली मार ली। क्राइम सीन पर जांच के लिए सिटी पुलिस की टीम पहुंच गई थी। पुलिस जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *