जालंधर: खिंगरा गेट के पास गोलियां मारकर ऋषभ उर्फ़ बादशाह हत्या मामले में मन्नू कपूर ढिल्लो व साथियों पर मामला दर्ज, 3 गिरफ्तार, पढ़ें

जालंधर: खिंगरा गेट के पास गोलियां मारकर ऋषभ उर्फ़ बादशाह हत्या मामले में मन्नू कपूर ढिल्लो व साथियों पर मामला दर्ज, 3 गिरफ्तार, पढ़ें

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के खिंगरा गेट बाजार के पास बीती रात दो पक्षों में विवाद के दौरान गोलियां मरकर ऋषभ उर्फ ​​बादशाह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मनु कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों व साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी मन्नू कपूर ढिल्लो
आरोपी मन्नू कपूर ढिल्लो

जानकारी मुताबिक मन्नू कपूर का ऋषभ उर्फ बादशाह नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्ष बीती रात फिर आमने सामने हो गए। इस दौरान मन्नू कपूर ने अपने साथियों सहित बादशाह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान एक अन्य युवक को भी गोली लगी जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फायरिंग के बाद आरोपी मनु का घटनास्थल से फरार होने का एक वीडियो भी देर रात सामने आया था। जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर फरार होता नजर आया था। बता दें कि मनु शहर के एक बड़े कांग्रेसी नेता का करीबी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *