किसान संगठनों का भारत बंद आज, बेनतीजा रही सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर भारत बंद का एलान किया है। जिसे ‘ग्रामीण भारत बंद’ का नाम दिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसान संगठनों से भारत बंद में शामिल होने की भी अपील की है। ये बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हुआ है और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

इससे पहले पंजाब में कई जगहों पर किसान गुरुवार को पटरियों पर बैठे। जिस दौरान कई ट्रेने रद्द हुई और कई का रूट डाइवर्ट किया गया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद के बीच तीसरे दौर की वार्ता गुरुवार को चंडीगढ़ के सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात 1:30 बजे तक चली। बैठक में सकारात्मक माहौल जरूर नजर आया, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस बीच किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment