जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप, पढ़ें

जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप, पढ़ें

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में अशोक विहार के पास एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान अशोक विहार, जालंधर की रहने वाली रेशमी पत्नी रवि सिंह के रूप में हुई है। जोकि मूल रूप से बिहार की रहने वाली है।

वही मायके वालों ने ससुरालियों पर इसे लेकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। रेशमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि उसकी बहन को ससुरालियों द्वारा परेशान किया जाता था। बहन ने उसे बताया कि वह अपने ससुराल वालों से परेशान है। मुझे यहां से ले जाओ।

जब अमरजीत अपनी बहन को लेने गया तो उसकी सास ने भेजने से मन कर दिया। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया। अगले दिन यानी शुक्रवार को उसे फोन कर बताया गया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। तुरंत अमरजीत बहन के घर पहुंचा तो देखा कि बहन फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके गले पर निशान बने हुए थे। अमरजीत ने तुरंत पहले मौके पर पुलिस बुलाई। पुलिस ने आते ही शव को कब्जे में लिया। अमरजीतन ने पुलिस को बताया कि रेशमी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *