फिरोजपुर: जीरा फायरिंग केस के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:फिरोजपुर पुलिस ने 14 अगस्त को जीरा कस्बे में एक दुकान पर फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाशों को आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों का पीछा किया, जिस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से गिर कर चोटिल हुआ।

दोनों आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह और सनमुख सिंह के रूप में हुई है। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तीसरे फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment