लुधियाना पेट्रोल पंप लूट: पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ा, 1 लाख रुपये बरामद

लुधियाना पेट्रोल पंप लूट: पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ा, 1 लाख रुपये बरामद

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : लुधियाना में पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से छह लाख 40 हजार रुपये से भरा बैग लूटा था। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया था। थाना डेहलों की पुलिस ने लुटेरों के एक सहयोगी हरतेज सिंह को गिरफ्तार किया, उसके पास से एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस को जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि 9 मार्च की रात आधी रात के करीब तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए। बदमाशों ने धारदार हथियार और पिस्टल के बल पर कर्मचारियों को डराया और 6 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हरतेज सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *