क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :लुधियाना में विजिलेंस SSP रविंदर पाल सिंह संधू कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जाली फेसबुक ID बना ली है। उक्त व्यक्ति द्वारा उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी जा रही है। फेसबुक पर बनी इस फेक आईडी के बारे उन्हें तब पता लगा जब उनके किसी दोस्त ने उन्हें फोन कर पूछा कि क्या उन्होंने कोई नई फेसबुक ID बनाई है !
इसकी जानकारी एसएसपी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। और लोगों को फर्जी आईडी से सुचेत रहने की अपील की है। आईटी टीम ने इस बारे जांच शुरू कर दी है। ये आईडी किसने और किस लिए बनाई है, इस बारे पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि संधू पंजाब पुलिस के तेजतर्रार अफसरों में से एक है। आए दिन उनके नेतृत्व में विजिलेंस टीम किसी ना किसी रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ती रहती है।