क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या मामले को लेकर कपूरथला की माडर्न जेल में बंद आरोपी रमनदीप सिंह मंगूमठ पर कपूरथला प्रशासन ने प्रिजन एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई है। जानकारी मुताबिक निहंग मंगूमठ ने जेल नियमों का उल्लंघन किया है। मंगूमठ पर जेल के सरकारी फोन से अपने वकील का नाम लेकर एक पत्रकार से बातचीत करने का आरोप है।। जिसके बाद थाना कोतवाली में मंगूमठ के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कपूरथला मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती रमनदीप सिंह उर्फ मंगूमठ वासी बहोरा कालोनी लुधियाना ने गैर-कानूनी ढंग से एक पत्रकार से बातचीत कर अपना पक्ष रखते हुए जेल का अक्स खराब किया है। सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह के अनुसार मंगूमठ ने अपने वकील से बात करने का कहकर एक मीडिया पर्सन से बात की।