क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब विधानसभा का दूसरा दिन शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। सदन में सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आज मैं सच बोलूंगा तो विपक्ष बाहर चला जाएगा। सीएम भगवंत मान ने स्पीकर कुलदीप सिंह संधवान को ताला और चाबी गिफ्त देते हुए कहा कि इसे सदन के बाहर लगा दीजिए, जिससे विपक्ष बाहर न निकल पाए और यहां बैठकर सच सुन सके। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का भाषण भी इन्होंने पूरा नहीं होने दिया क्योंकि उसने सच लिखा हुआ था। उन्होंने कहा कि विपक्ष बहाना बनाकर भागने की कोशिश करेगा लेकिन उन्हें भागने ना दिया जाए।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि एक और ताला दे देता हूं जिससे उनके (बाजवा के) मुंह पर भी लगा दिया जाए। इसके बाद दोनों नेताओं में बहस शुरू हो गई। विपक्ष के नेता ने कहा कि क्या स्पीकर के पास सदन को ताला लगाने की अधिकार है। इसके बाद बहस किसान नेताओं के आंदोलन को लेकर शुरू हो गई। मुख्यमंत्री विपक्ष पर भागने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ये अब हमें सुनने की बजाय यहां से भागेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रताप सिंह बाजवा के बीच तीखी नोकझोंक के बाद कांग्रेस व आप विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई। इसके बाद आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। सदन दोबारा शुरू होते ही सीएम भगवंत मान दोबारा बोलने के लिए उठे और कांग्रेस पर निशाना साधा।