लुधियाना उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा ने ली विधायक पद की शपथ

लुधियाना उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा ने ली विधायक पद की शपथ

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब के लुधियाना में 19 जून को हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू को 10,637 वोटों से हराकर जीत हासिल की। आज उन्होंने चंडीगढ़ स्थित विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में विधायक पद की शपथ ली।

विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने अरोड़ा को शपथ दिलाई। शपथ लेते हुए संजीव अरोड़ा ने संविधान, देश की अखंडता और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने स्पीकर संधवा, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और मनीष सिसोदिया से मुलाकात की।

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि यदि संजीव अरोड़ा चुनाव जीतते हैं तो उन्हें कैबिनेट में जगह दी जाएगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें मंत्री पद की शपथ कब दिलाई जाती है।

शपथ ग्रहण से एक दिन पहले संजीव अरोड़ा अपने परिवार के साथ अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली गए थे और इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर भी साझा की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *