कांग्रेस को झटका: परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने पार्टी उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस को झटका: परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने पार्टी उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर: पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कैंट से विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों ने भी उप प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया है। लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेजा। परगट सिंह इस समय जालंधर में हैं, जबकि किक्की ढिल्लों ऑस्ट्रेलिया में हैं। मंगलवार रात दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को भेजा। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला बड़ा घटनाक्रम है, जब पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *