क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर लंडा के 3 साथियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 17 वेपन और 33 मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक आरोपी बा हरी राज्यों से हथियार लेकर यहां महंगे भाव में बेचते थे। यह कार्रवाई जालंधर पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने की है। पकडे गए आरोपियों के बारे में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेस वार्ता कर विस्तार में जानकारी देंगे।
बतादें कि लखबीर लंडा पर पंजाब में आतंक फैलाने के आरोप हैं। वह 2017 में विदेश भाग गया था। तब से NIA उसकी तलाश कर रही है। लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने बुधवार को ही 15 लाख रुपए इनाम रखा है।जिक्रयोग है कि लखबीर सिंह पंजाब में कई आतंकी घटनाओं और पाकिस्तान से असलहों की सप्लाई में भी शामिल रहा है।