जालंधर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ऐप के जरिए ISI को देता था सारी जानकारी

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: गुजरात पुलिस ने पंजाब के जालंधर से एक युवक मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया है, जोकि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और जालंधर के गांधी नगर में किराए पर रह रहा था। आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन, तीन सिमकार्ड, और भारत-पाकिस्तान युद्ध से संबंधित कई संदिग्ध वीडियो और लिंक बरामद किए गए हैं।

हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को फिलहाल साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उसके संभावित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संबंधों की भी जांच की जा रही है। जालंधर पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक संदिग्ध ऐप के जरिए ठगी का नेटवर्क चला रखा था। उसने हाल ही में 25 मरले का प्लॉट खरीदा था और उस पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर एक आलीशान मकान बना रहा था। उसके बैंक खातों की जांच में एक महीने के भीतर 40 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया है। मामले की जांच गुजरात की गांधी नगर पुलिस और एटीएस द्वारा की जा रही है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment