भ्रष्टाचार मामले में विधायक रमन अरोड़ा को 4 दिन का और रिमांड, विजिलेंस ने मांगे थे 10 दिन

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर: भ्रष्टाचार मामले में फंसे जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) को आज एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद विजिलेंस विभाग उन्हें कोर्ट लेकर पहुंचा।

सुनवाई के दौरान विजिलेंस ने अदालत से रमन अरोड़ा के लिए 10 दिन के और रिमांड की मांग की, ताकि पूछताछ और सबूतों की जांच की जा सके। हालांकि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केवल 4 दिन का रिमांड मंजूर किया।

विजिलेंस विभाग ने अदालत में रमन अरोड़ा के खिलाफ कई अहम सबूत पेश किए, जबकि रमन अरोड़ा के वकील ने तर्क दिया कि उन्हें एक राजनीतिक साज़िश के तहत फंसाया जा रहा है। अब रमन अरोड़ा को 4 दिन के और रिमांड पर भेज दिया गया है और इस दौरान विजिलेंस पूछताछ जारी रखेगी।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment