जालंधर में फिल्म अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा सहित 5 पर FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा के खिलाफ जालंधर में FIR दर्ज हुई है। यह FIR सनी देओल की नई फिल्म ‘जाट’ को लेकर हुई है। जानकारी मुताबिक फिल्म में दिखाए चर्च के एक सीन पर ईसाई समुदाय ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का विरोध जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इस शिकायत के आधार पर अब जालंधर में सनी देओल और रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद और निर्माता नवीन मालिनेनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सूत्रों के मुताबिक FIR दर्ज के बाद जाट फिल्म से शुक्रवार को चर्च का विवादित सीन हटा दिया गया।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment