क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर : लेदर कॉम्प्लेक्स के नजदीक गंदे नाले के पास आज सुबह एक युवक का शव बरमाद हुआ है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं सुबह पहले किसी राहगीर ने गंदे नाले के पास शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस शव की पहचान व मामले की जांच में जुट गई। जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जालंधर के इस इलाके में युवक का शव बरामद, मचा हड़कंप, ह+त्या की आंशका !
Leave a comment
Leave a comment