जालंधर: शीतल नगर स्थित घर से महिला का शव मिलने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें

जालंधर: शीतल नगर स्थित घर से महिला का शव मिलने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के शीतल नगर स्थित एक घर से महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस पार्टियां एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही हैं। एक सीसीटीवी से पता चला है कि उक्त आरोपी एक बच्चे को भी अपने साथ ले गया है। जोकि इन दोनों का ही था।

थाना नंबर-1 के प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान  रूबी वासी जालंधर के रूप में हुई है। वहीं, उसके पति की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, इसके अलावा अभी तक केस में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि उक्त दंपती कुछ दिन पहले ही न्यू शीतल नगर में किराए के मकान में रहने के लिए आए थे। फिलहाल आरोपी पति की तलाश के लिए विभिन्न टीमें लगी हुई हैं। जल्द जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *