Jalandhar News: व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ घर में रंगे हाथ पकड़ा, हुआ हंगामा !

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read

Jalandhar News: जालंधर में बीती रात व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ घर में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कई देर तक हंगामा किया। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पिछले 5 दिनों से पत्नी ने उसे घर से बाहर निकाला हुआ है। जब वह रात को घर आया तो वह गैर मर्द के साथ थी।

वहीं महिला ने कहा कि उसके पति ने मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया। वह न तो घर खर्च देता है और न ही अन्य कोई मदद करता है। पति ने उसे बेचने तक की कोशिश की। लोगों से 100-100 रुपए लेकर मेरे साथ सुलाने के लिए घर ले जाता था। आसपास के लोगों ने हंगामे के बाद भार्गव कैंप पुलिस को सूचना दी।

व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका एक बच्चा है। मंगलवार रात वह अपने घर में पहुंचा। कई देर दरवाजा खटखटाने के बाद पत्नी ने गेट खोला। अंदर वह एक व्यक्ति के साथ थी। पत्नी के साथ जो व्यक्ति घर के अंदर बंद था, वह होशियारपुर का रहने वाला है। वह बीते दिन उनके घर पर आया था। जिसके बाद वह एक रात घर पर ही रहा था।

itree network solutions +91-8699235413
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment