क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जिसमें हत्यारे सुखदेव गोगामेड़ी एवं अन्य पर गोलियां दागते हुए नजर आ रहे हैं। सुखदेव को घर में घुसकर 4 गोलियां मारी गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे।
उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर पहले ही बड़ा मुद्दा था, और अब सरकार बनने से पहले इस तरह की बड़ी वारदात हो जाना अपने आप में बड़े सवाल खड़े करता है।
करणी सेना की हत्या पर गजेंद्र सिंह शेखावत का ट्वीट सामने आया है। शेखावत ने कहा है कि हत्या की इस घटना से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से इस घटना की जानकारी ली और कहा कि राजस्थान को अपराध मुक्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गोगामेड़ी की हत्या को दुखद बताया है।