पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया है। ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार स्कीम’ के तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे, जबकि SC वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह मिलेंगे। इस योजना पर पंजाब सरकार करीब ₹9,300 करोड़ खर्च करेगी।
पेंशनधारक महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी, जबकि सरकारी कर्मचारी और सांसद-विधायक इसमें शामिल नहीं होंगे। विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इस स्कीम से पंजाब की करीब 97% महिलाएं कवर होंगी। उन्होंने हरियाणा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वहां इनकम लिमिट के कारण सिर्फ 20% महिलाएं ही योजना का लाभ ले पाती हैं।
