क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब के बरनाला में करवा चौथ की पार्टी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पार्टी में डांस करते वक्त महिला को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह वहीं गिर पड़ी। यह घटना करवा चौथ की रात की है, जिसका अब वीडियो सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम आशा था। पार्टी खुले आंगन में रखी गई थी, जहां महिलाएं पंजाबी गानों पर डांस कर रही थीं। डीजे पर पंजाबी गाने चल रहे थे तभी आशा नाचते-नाचते अचानक लड़खड़ा गई और गिर पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।