क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: अमृतसर में पंजाब पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे की खेप सप्लाई कर रहे थे और एक बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Posted inPunjab