लुधियाना के थाना जमालपुर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर एक ट्रक और तीन गाड़ियों से करीब 3100 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने ट्रक (HR64A-5376) सहित बोलेरो, इसुजु और स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

