पंजाब के अबोहर में रोटी चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
मृतकों के दो सगे भाई और उनका एक साथी था। कार में सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी मृतक और घायल युवक गांव बलुआणा (अबोहर) के निवासी बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

