बड़ी वारदात, गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालियां के हत्यारों ने उक्त केस के गवाह की गोली मार कर दी हत्या, साथी घायल।

बड़ी वारदात, गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालियां के हत्यारों ने उक्त केस के गवाह की गोली मार कर दी हत्या, साथी घायल।

क्राइम खबरनामा गौरव नागपाल -लुधियाना में गैंगवार : गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालियां की हत्या करने वाले आरोपियों ने उक्त केस के गवाह की गोली मार कर हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक सूरज शर्मा उर्फ बबू है और घायल हरप्रीत सिंह जगराओं, जोकि अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गु्रप के लोगों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वारदात देर रात की है। पिछले साल सुखा बाड़ेवालियां की उसकी के साथियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उक्त केस में सूरज शर्मा मुख्य गवाह था। आरोपियों ने केस में बचने के लिए मुख्य गवाह को देर रात गोलियां मार कर हत्या कर दी। सूचना के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *