पंजाब में बड़ा हादसा, जैक लगाकर उठाई जा रही बिल्डिंग ढही, 3 की मौत, देखें CCTV

पंजाब में बड़ा हादसा, जैक लगाकर उठाई जा रही बिल्डिंग ढही, 3 की मौत, देखें CCTV

पंजाब के बरनाला जिले के गांव फरवाही में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ, जब मरम्मत के दौरान एक मकान अचानक गिर गया। इस हादसे में 3 मजदूर युवकों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, विशाल पुत्र जीवन कुमार का मकान सीवरेज का पानी नींव में जाने से कमजोर हो गया था। इसे जैक से ऊपर उठाने और मरम्मत का काम मोगा के ठेकेदार रणजीत द्वारा किया जा रहा था। शनिवार रात 4 मजदुर मकान के अंदर सो रहे थे। रविवार सुबह अचानक दीवार झुकने से पूरी बिल्डिंग गिर गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू किया। तीनों मृतकों के शव सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवाए गए हैं, जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है। घटना से इलाके में शोक की लहर है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *