पंजाब में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक का घर में गला कटा हुआ शव मिला, प्रेमिका की हालत गंभीर

पंजाब में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक का घर में गला कटा हुआ शव मिला, प्रेमिका की हालत गंभीर

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :  पंजाब के मोगा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक लवदीप सिंह की उसके घर में गला कटा हुआ शव मिला, जबकि उसकी प्रेमिका मनदीप कौर घायल अवस्था में पाई गई। दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

घायल मनदीप कौर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका आरोप है कि लवदीप ने पहले उस पर चाकू से हमला किया और फिर खुद पर वार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय युवक की मां घर से बाहर गई हुई थी। वापस लौटने पर उसने दोनों को लहूलुहान हालत में देखा। थाना सिटी साउथ के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *