क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : मुक्तसर के कोटकपूरा रोड गांव चढ़ेवान में घनी धुंध के कारन पुलिसकर्मचारियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 पुलिसकर्मचारी घायल हो गए। घायल तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का उपचार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बस में 21 पुलिसकर्मचारी सवार थे। हादसे में पुलिस बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
घटना शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास की है। हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे जिन्होंने सवारी का प्रबंध कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पुलिस बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।