Breaking News: शुक्रवार रात 9:46 बजे पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों के दौरान लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और घरों में पंखे व झूमर हिलते नजर आए। पठानकोट के भुल्ला चौक से तालों के हिलने का वीडियो भी सामने आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Posted inPunjab