पंजाब में खौफनाक वारदात: बेटे ने कर दी पिता की हत्या, भाई को किया घायल

पंजाब में खौफनाक वारदात: बेटे ने कर दी पिता की हत्या, भाई को किया घायल

पंजाब के मानसा जिले के बरेटा क्षेत्र के गांव धरमपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने तेजधार हथियार से अपने ही 65 वर्षीय पिता गुरजंट सिंह की हत्या कर दी, जबकि अपने भाई सुखपाल सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राय सिंह रात के समय दीवार फांदकर घर में घुसा और अचानक हमला कर दिया। हमले में गुरजंट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए सुखपाल सिंह को भी चोटें आईं।

सूचना मिलने पर बरेटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *