चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी हनी सेठी गिरफ्तार, नशीले पदार्थों का सेवन करने का आरोप, डोप टेस्ट पॉजिटिव

चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी हनी सेठी गिरफ्तार, नशीले पदार्थों का सेवन करने का आरोप, डोप टेस्ट पॉजिटिव

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : लुधियाना के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, समाजसेवी और जूता कारोबारी हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर नशीले पदार्थों का सेवन करने का आरोप है, जिसकी पुष्टि डोप टेस्ट में हुई है।

यह कार्रवाई दोराहा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को हनी सेठी की गतिविधियों को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं। मेडिकल जांच में नशा करने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि सूचना और संदेह के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत हनी सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम जारी है और कानून तोड़ने वालों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *