पंजाब में 67 वर्षीय रिटायर्ड महिला कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, किराएदार पर शक

पंजाब में 67 वर्षीय रिटायर्ड महिला कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, किराएदार पर शक

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब के अमृतसर में 67 साल की महिला की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी महिला को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने किराएदार पर हत्या का शक जताया है। मृतका की बेटी के मुताबिक, विदेश जाने का वीजा लगने पर किराएदार ने घर में पार्टी रखी थी, जिसमें महिला के कजिन भाई को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद आधी रात लूट के इरादे से महिला की हत्या कर दी गई। मृतका बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *