37 दिन बाद ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख का तबादला, सुरिंदरपाल सिंह परमार बने नए प्रमुख

37 दिन बाद ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख का तबादला, सुरिंदरपाल सिंह परमार बने नए प्रमुख

पंजाब सरकार ने 37 दिन बाद ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख जी. नागेश्वर राव को हटा दिया है। उन्हें अब ADGP प्रॉविजनिंग के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह आईपीएस सुरिंदरपाल सिंह परमार को नया मुख्य डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो नियुक्त किया गया है।

प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय ने प्रशासनिक आधार पर इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पहले सुरिंदरपाल सिंह परमार ADGP कानून व्यवस्था पंजाब के पद पर तैनात थे और आईजी बॉर्डर रेंज के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। दोनों अधिकारियों को जल्द चार्ज संभालने के आदेश दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *